फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की जांच में दस नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में मंगलवार को कोविड -19 की अलग-अलग जांच रिपोर्ट में दस नए संक्रमित मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या 2664 पहुंच गई। इसमें 2479 मरीज ठीक हो चुुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1362 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें सात लोग संक्रमित मिले, जबकि लैब से आई 744 रिपोर्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। संक्रमित मरीजों में नगर के मुंशीपुरा से एक, मुंगेसर से एक, सादीपुर से तीन, रामपुर तिवारी से एक, रैनी से एक, धवरियासाथ से दो संक्रमित मरीज मिले। कुल मरीजों की संख्या 2664 पहुंच गई। इसमें 2479 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 151 मरीजों में 95 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। बताया कि अब तक 83 हजार 426 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें 1519 लोग संक्रमित मिले है। वहीं 54 हजार 123 लोगों का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें