मऊ। मंगलवार को जिले में बीएचयू से 35 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। इसमें एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारी सहित दस लोग पॉजीटिव मिले। जिले में इसके साथ मरीजों की कुल संख्या 134 हो गई। इसमें 73 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके है, जबकि 58 एक्टिव मरीज है। निजी अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अस्पताल को हॉटस्पॉट बनाने के साथ उसे सील किया जा रहा था।वहीं अन्य मरीजों को परदहा कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता में संयुक्त रूप से जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीएचयू से 35 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र प्यारेपुरा में चार नए मरीज मिले, जबकि खीरीबाग में एक मरीज मिले। वहीं नगर के नगर के निजी अस्पताल में तैनात दो स्टॉफ भी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं दो मरीज घोसी के मिर्जाजमालपुर में तथा खानपुर बुजुर्ग में एक कोरोना संक्रमित मिले है। बताया कि सभी मरीजों को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती करा दिया गया है।
बोले कि सभी मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद की जा रही है।बोले कि वर्तमान में जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 28 है। अब तक 5518 सैंपल भेजा जा चुका है, इसमें 4997 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 134 पॉजीटिव मिले है, जबकि तीन मरीजों की मौत के बाद रिपोर्ट मिली।सीएमओ ने बताया कि निजी अस्पताल में कोरोना पॉजीटिव दो कर्मचारियों के बाद अस्पताल को सील किया जा रहा है। इसके तहत अस्पताल में अंदर रहने वाले कर्मचारी बाहर नहीं आएंगे, जबकि बाहर के लोग अंदर नहीं जा सकेंगे।
आठ मरीज हुए डिस्चार्ज, संख्या हुई 73
जिले के कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती मरीजों में आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।जिले में इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या73 पहुंच गई, वहीं मंगलवार को 10 मरीज मिलने पर एक्टिव मरीजों की संख्या 58 हो गई।
जिले में बने तीन नए हॉटस्पॉट
मंगलवार को पहले से बने दो प्यारेपुरा तथा खीरीबाग हॉटस्पॉट क्षेत्र से पांच मरीज मिले। इसके चलते इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया। जबकि दो मरीज नगर के एक निजी अस्पताल से निकलने के चलते अस्पताल को हॉटस्पॉट बनाया गया।वहीं घोसी तहसील के मिर्जाजमालपुर में एक और खानपुर बुजुर्ग में एक मरीज मिलने पर इन दोनों गांवों को हॉटस्पॉट बनाया जा रहा था।