फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की हड़ताल, यात्री हुए हलकान

Mon, 25 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
हड़ताल
विज्ञापन
किराए में बढ़ोतरी के लिए टेंपो चालकों ने सोमवार को हड़ताल कर दिया। आटो रिक्शा नहीं चलने से यात्रियों की तो फजीहत हुई ही, सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने आए आस्थावानों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। उनका कहना था कि उनकी अड़ंगेबाजी के चलते बढ़ा किराया लागू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



आटो चालकों, नगर पालिका अफसरों और प्रशासनिक अधिकारियों के की 14 जुलाई को हुई वार्ता में किराया बढ़ाने पर सहमति बनी थी। आटो चालकों का आरोप है कि किराया निर्धारित होने के बाद पालिकाध्यक्ष ने उसमें अड़ंगा लगा दिया है।


उन्होंने पालिका अधिकारियों पर भी जानबूझ कर किराया वृद्धि रोकने का आरोप लगाया। आटो रिक्शा चालक समिति के संरक्षक वीर बहादुर सिंह ने  कहा कि आटो चालकों के साथ सौतेला व्यवहार बंद होना चाहिए। 
विज्ञापन



  उपाध्यक्ष रामजीत  चौहान ने कहा कि सदर चौक से मिर्जाहादीपुरा के बीच का जो किराया बैठक में तय किया गया था, उसमें पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि  अरशद जमाल संशोधन कराना चाहते हैं, जो अनुचित है। पंकज पांडेय ने नगर क्षेत्र में मैजिक तथा जीपों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। समिति के अध्यक्ष इश्तेयाक शाह ने जल्द मांगे नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।


नगर पालिका प्रशासन हड़ताल को आटो चालकों की हठधर्मिता का नतीजा बता रहा है। उनका कहना है कि पालिकाध्यक्ष सभी रूटों पर किराया बढ़ोतरी की पक्ष में हैं लेकिन वह चाहती हैं कि वृद्धि आमसहमति से लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें