कोपागंज में तहबजारी बाजारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते टेंपो चालक।
टेंपो चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार की सुबह से अपनी गाड़ियां बापू इंटर कालेज के मैदान में खडी कर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। पूरे दिन टेंपो के न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऑटो रिक्शा चालक समिति के तत्वावधान में टेंपो चालकों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को अल्टीमेेटम दिया था। मांग पूरी न होने से नाराज टेंपोचालकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शासन द्वारा नगर निकायों को दो नवंबर 2012 को आदेश पारित किया था कि वाहन प्रवेश शुल्क ,पार्किंग शुल्क समाप्त किया जा चुका है।
बाबजूद इसके कोपागंज नगर पंचायत द्वारा टेंडर देकर ठेकेदारो के माध्यम से वाहन प्रवेश तथा पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली किया जा रहा है। सभी यह भी कहना था कि आज तक नगर पंचायत कोपागंज द्वारा स्टैंड के नाम पर लाखों लाख का ठेका ठेकेदारो को दिया जाता है लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था आजतक नहीं कराई गई। यही नहीं टेंपू ऑटो चालको का पार्किंग शुल्क 25 रुपया निर्धारित किया गया है बाबजूद इसके ठेकेदारो द्वारा चालको से जबरन 35 रूपये की वसूली कराई जाती है जो गलत है। प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अधिकारी को अपनी मांग पत्र सौंप कार्यवाही की मांग की। इस हड़ताल के चलते जहां पूरे दिन टेंपो चालकों के पहिए नहीं घूमे। वहीं चिलचिलाती धूप तथा भीषण गर्मी में इधर उधर आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। विरोध जताने वालो में पंकज पांडेय, पप्पू यादव, विजय, राम समुझ, शिवकुमार, विनोद सोनकर, आलोक, अवनीश सोनकर, ,बाल गोबिंद ,तारकेश्वर ,प्रमोद बबलू कुमार गुड्डू, सुदामा आदि शामिल रहे।