फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

Sun, 07 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मिर्जाहादीपुरा तिराहा पर रविवार को मांगों को लेकर टेंपो चालकों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मांगें नहीं मानी जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के दौरान चालकों ने नगर पालिका के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष अनवार हाशमी ने बताया कि नगर पालिका और  जिला प्रशासन की मिलीभगत से मिर्जाहादीपुरा से बालनिकेतन के बीच में  टेंपो नहीं चल पा रहे। इस वजह से चालकों के आगे फांकाकसी की नौबत आ गई है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका अतिक्रमण की बात कह कर हमेशा टेंपो चालकों का शोषण करतीं चली आ रही है। अनवार ने बताया कि नगर पालिका अतिक्रमण हटवाने में असमर्थ साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसका गुस्सा टेंपो चालकों पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि अगर शहर में टेंपो के आने जाने पर प्रतिबंध लगाया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन होगा। साथ ही सभी टेंपो चालक हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से  रामजी चौहान, मोहम्मद वसीम, इश्तेयाक शाह, मुहम्मद अयूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें