फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ा, लू ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तापमान लगातार बढ़ने से लोग बेहाल होते जा रहे। मंगलवार को पारा एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण लोग झुलसा देने वाली गर्मी के चलते घरो में दुबके रहे। तपिश तथा लू के चलते बाजार, मोहल्ले और गलियों में सन्नाटा रहा। हालांकि गर्मी से निजात पाने की जुगत में लोग कूलर, पंखा तथा एसी से चिपके रहे। मंगलवार को तेज धूप निकलने के चलते तापमान में एक डिग्री की बढोत्तरी हुई। दोपहर तक गर्मी के चरम सीमा पर पहुंचने के चलते लोग जरुरी कार्य होने पर घरों से बाहर निकले। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। सोमवार को अधिकतम तापतान 42 तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे। जरुरी कार्य से निकलने के दौरान लोग अपने शरीर, चेहरे को पूरी तरह ढकने के बाद ही बाहर निकलते देेखे गए। सड़क की पटरी पर लगे गन्ने के जूस, नींबू पानी, बेल के शर्बत आदि दुकानों पर इक्के दुक्के लोग प्यास बुझाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें