मऊ। दूसरे प्रांतों से कामकाज छोड़कर लौटे रहे प्रवासियों को अपने गृह जिले में ही योग्यतानुसार रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए श्रम विभाग ने जिले में लौटे प्रवासियों की स्क्रील मैपिंग करने के लिए जिले के सभी जनसेवा केंद्रों को अधिगृहीत किया है। जिससे प्रवास श्रम विभाग को 25 बिंदुओं पर जानकारी देते हुए फार्म भर सके। जिससे उन्हें जिले में ही रोजगार मुहैया कराया जा सके। श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि प्रवासियों को शासन स्तर से जिले में रोजगार मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से श्रमिकों द्वारा किए जाने वाले कार्य के प्रकार, उनकी दक्षता तथा उनके बैंक खाता संख्या में संबंधित 25 बिंदुओं पर डाटा को फार्म वितरित किया गया था, लेकिन जानकारी अपूर्ण मिल रही थी। बताया कि प्रवासी/श्रमिक अपने निकटतम जनसेवा केंद्र पर जाकर विभाग को अनिवार्य रूप से 31 मई से पूर्व सभी बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराए। किसी तरह की समस्या होने पर श्रमिक कार्यालय के 05472220166 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।