फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 36 डिग्री पहुंचा तापमान, तेज धूप से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गत दिनों बेमौसम बारिश होने के बाद अब तेज धूप निकलने से नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें गर्मी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर की तल्ख धूप से राहगीरों को मुश्किल हो रही थी। बाहर निकलते वक्त लोग अपने सिर को ढककर चल रहे थे।
विज्ञापन

गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर घर वापस आने वाले बच्चे गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे। तेज धूप के चलते गला सूख रहा था और बार-बार अपनी बोतल निकालकर पानी पी रहे थे। अभिभावकों के साथ दुपहिया वाहन पर आने वाले बच्चों को जहां सीधे धूप का सामना करना पड़ रहा था तो स्कूल बस-कार में बैठे बच्चे वाहन के अंदर की गर्मी से परेशान बने हुए थे।
बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आठ किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी।
विज्ञापन

रानीपुर: स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, फतेहपुर, काझा,पलिया, चकिया सहित विभिन्न बाजारों में गन्ने के जूस, नींबू पानी, बेल का शर्बत आदि की दुकानों पर शीतल पेय पीकर लोग गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। मौसम साफ रहने से चहुंओर खेतों में कटाई मंड़ाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा था। किसान अपनी फसल को घर पहुंचाने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें