फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
घोसी के हडहुआ में फोरलेन से अतिक्रमण हटवाते एसएसआई अजय त्रिपाठी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। तहसील क्षेत्र के कुचहरा गांव में बृहस्पतिवार को तहसीलदार उमेश सिंह एवं कोतवाल नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने वर्षों पुराने अवैध कब्जे को हटवाया। इसके अलावा हड़हुआ गांव के पास टीम ने फोरलेन के किनारे मिट्टी रखकर किये गए अवरोध को भी हटवाया। तहसील क्षेत्र के कुचहरा निवासी लालता प्रसाद ने एसडीएम से शिकायत किया था कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने नाद, कटरैन आदि रख कर अवैध कब्जा कर लिया है। इस क्रम में तहसीलदार उमेश कुमार सिंह एवं कोतवाल नागेश उपाध्याय पुलिस और राजस्व निरीक्षक की टीम के साथ कुचहरा पहुंच कर वर्षो के सीमांकन के अनुसार अवैध कब्जे को हटवा कर विवाद का हल कराया। क्षेत्र के ही हड़हुआ गांव के पास फोरलेन के किनारे मिट्टी गिरा कर एक व्यक्ति द्वारा किए गए अवरोध को एसडीएम सुरेश कुमार के निर्देश पर एसएसआई अजय त्रिपाठी ने टीम के साथ हटवा दिया। इस अवसर पर नदवासराय चौकी प्रभारी ओम सिंह,राजस्वनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, लेखपाल योगेंद्र यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें