दरगाह स्थित मीरा शाह बाबा मजार पर लगे मेले में लुफ्त उठाते बच्चे।संवाद
- फोटो : MAU
मधुबन। दरगाह स्थित मीरा शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर बृहस्पतिवार को जायरीन जुटे। उन्होंने मजार पर हाजिरी लगाई। फातिहा पढ़ी और मन्नतें मांगीं। इस दौरार मजार परिसर में लगे तीसरे मेले का जायरीन ने लुत्फ उठाया। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने बाबा के मजार पर मत्था टेका और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने व्यंजनों का मजा लिया और खरीदारी भी की। मेला कमेटी के अध्यक्ष सैयद शबी अहमद ने मेले में आए जायरीन का आभार जताया।