वलीदपुर। तहसीलदार अनीश सिंह ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबादगोहना कस्बा स्थित नॉर्मल मैदान के पास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली। तहसीलदार नेवार्डेन को दिशा निर्देश दिया। तहसीलदार अनीश सिंह ने आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें 58 बालिकाएं आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती हैं। उन्होंने बालिकाओं से विद्यालय की स्थिति, भोजन, शिक्षा, नाश्ता आदि के बारे में भी पूछा। जिसमें कुछ कमियां पाई गई।
तहसीलदार ने विद्यालय में तैनात वार्डेन को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वहां तैनात कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर मेें जलनिकासी की समस्या उठाया। नगर पंचायत मुहम्मदाबादगोहना के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर जल निकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।