फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन: अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 19 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे। इसके लिए 19 लोगों ने नामांकन किया है। मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए दाखिल परचों की जांच हुई। इसमें विभिन्न पदों के लिए दाखिल सभी 19 पर्चे वैध मिले।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश मल्ल ने बताया कि वर्ष 24-2025 सत्र के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। शेष सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव हो गया है। क्योंकि सभी पदों के लिए केवल एक ही नामांकन हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए 3, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 2-2 लोगों ने नामांकन किया है। ऐसे में न तीनों पदों के लिए 19 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अरुण त्रिपाठी, तुंगनाथ चौबे एवं महेंद्र नाथ गुप्त के बीच मुकाबला होगा। मंत्री पद के लिए तहसील अहमद खान एवं वीरेंद्र यादव मैदान में है। कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेश कुमार चतुर्वेदी एवं शंभू नाथ के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें