फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार चुनाव के लिए कुल पहले दिन 14 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष आदि समेत अन्य पदों के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आबिद एजाज और सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र राय ने बताया कि अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए खालिद जमाल और विजय कुमार पटेल, उपाध्यक्ष पद पर आफताब अहमद, मंत्री पद के लिए लाल बहादुर और उमाशंकर, सहायक मंत्री के लिए विजय कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश कुमार और ऑडिटर पद के लिए सभ्य कुमार पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अतिरिक्त सदस्य कार्यकारिणी के लिए अली इमदाद जैदी, अर्शे आलम, संजय शर्मा, मुनौवर आदि ने नामांकन भरा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 21 दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी और आवश्यक हुआ तो 31 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें