फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोई किशोरी को उठा ले गया सिवान, दुष्कर्म

Sat, 22 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात घर में सोई 14 साल की किशोरी को डरा-धमकाकर सिवान में ले जाकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन



 किशोरी के परिवार वालों ने इस मामले में पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को महिला आरक्षी के संरक्षण में मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है।


दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात किशोरी अपने घर में सोई थी। इसी दौरान मौका पाकर पड़ोस का युवक उसके घर में घुस गया और उसे डरा धमकाकर सिवान में ले गया।
विज्ञापन



 वहां किशोरी के तमाम विरोध के बावजूद  युवक ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में रोते हुए घर लौटी किशोरी ने जब परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो सभी अवाक रह गए। उन्होंने दक्षिणटोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया।


 थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा के मुताबिक पुलिस ने आरोपी युवक लालजीत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि किशोरी को महिला आरक्षी के संरक्षण में मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें