फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में नहाते समय किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरयू नदी पुल के पूरब मातेश्वरी घाट पर सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सायं काल नहाते समय एक किशोर डूब गया। उसका शव बाद में नदी में कुछ दूरी पर मिला। कसबा निवासी अमन सोनकर पुत्र श्रवण सोनकर(13) नदी में नहा रहा था नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसे डूबते देख कुछ किशोरों ने उसके घर वालों को सूचना दिया। घर वाले और पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंच कर की नदी में तलाश करने को लेकर कार्यवाही में जुट गए। लगभए एक घंटे की तलाश को बाद उसका शव नदी में मिला। इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद नदी में डूबे किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। परिवार वालों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें