मऊ। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य और पेय पदार्थों में मिलाटव के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने नगर में चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने चार खाद्य के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, दिनेश कुमार राय, बिंदू पांडेय और रामानंद ने शहर के माधव होटल गली स्थित वरनवाल प्रोविजन स्टोर से एनबी ब्रांड के किशमिश तथा विजय किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटे का नमूना लिया। वहीं सहादतपुरा स्थित ईजी डे क्लब से फलहारी आलू चिप्स तथा विशाल मेगा मार्ट से साबूदाना का नमूना लिया। टीम ने नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।