फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोस्तों के साथ पोखरे में नहा रहा किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के जमीन सरौदा गांव निवासी शशि (15) की रानीपुर थाना क्षेत्र के बम्होर काझा के पोखरे पर नहाने के दौरान मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर शशि (15) गांव के अपने 11 दोस्तों के साथ बम्होर काझा के पोखरे पर नहाने गया था। साथ में स्नान कर रहे दूसरे किशोर के पिता नंदलाल कुमार के पिता लालजी राम ने बताया कि सभी दोस्त एक साथ नहा रहे थे। शशि नहाते-नहाते उनसे थोड़ा दूर चला गया और गहरे पानी का अंदाजा न मिलने के कारण डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया और उसकी तलाश की। काफी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे शशि को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद चिरैयाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शशि के पिता राम सरीख मुंबई में कारपेंटर का काम करते हैं। शशि उनकी सात संतानों में सबसे छोटा और इकलौता पुत्र था। उसकी छह बड़ी बहनें हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं और चार अविवाहित हैं। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत से मां और बहनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें