फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नहाते समय पोखरी में डूबा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित ब्रह्मस्थान के पास दोस्तों के साथ पोखरी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर आनन फानन में पहुंचे परिजन किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को बिना सूचना दिये परिजन शव लेकर घर चले गये।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रानीपुर थाना अंतर्गत पडरी निवासी धर्मेन्द्र पाण्डेय स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत सेमरी जमालपुर स्थित ब्रह्म जी के स्थान पर पुजारी हैं, जहां वह पूजा पाठ करने का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ ही गांव स्थित एक किराये के मकान में रहते हैं। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे धर्मेन्द्र पाण्डेय का छोटा 13 पुत्र अजीत पाण्डेय मंदिर के पास ही स्थित पोखरी में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था।
नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक जा वह बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। आनन फानन में ग्रामीणों ने पोखरी में तलाश कर किशोर को बाहर निकाला व जिला अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिये शव को घर रानीपुर लेकर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाते समय गहरे पानी में फिसला किशोर, डूबने से मौतन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें