फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। कस्बा के फत्तनपुरा मुहल्ले में मंगलवार की रात घर में स्थित फर्राटा पंखा को चालू करने गए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। किशोर की चीख सुनकर घरवालों ने तत्काल उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोपागंज कस्बा के फत्तनपुरा मुहल्ला निवासी बहादुर सोनकर का बड़ा पुत्र आयुष सोनकर (15) वर्ष मंगलवार की रात लगभग 12 बजे अपने कमरे का पंखा चालू करने गया और पंखे में करंट उतरने के कारण उसकी चपेट में आ गया। कुछ देर पंखे में चिपके होने के बाद परिजनों ने किसी प्रकार घर की बिजली सप्लाई काटी और आयुष को सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से पूरे मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें