चिरैयाकोट (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेनुआ गांव के पास बुधवार की सुबह हाईटेंशन के बिजली के खंभे पर मरम्मत के लिए चढ़ा लाइनमैन खंभे से गिरकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट पर कुछ ही दिनो पहले से निजी लाइनमैन के रूप में कार्यरत सादिक 39 पुत्र कासिम को उपकेंद्र से आपूर्ति को बंद करके सेचूइ फिटर से जुड़े खंभे पर कार्य करने के लिए भेजा गया था। वह गलती से आपूर्ति हो रही चिरैयाकोट की फिटर के हाईटेंशन 11 हजार बोल्ट की खंभा पर चढ़ गया। वह ज्यो ही अभी तार पकड़ना ही चाहा कि वह बिजली के झटका से नीचे जमीन पर गिर पड़ा और वह घायल हो गया। जानकारी के बाद अन्य बिजली कर्मचारियो के साथ अवर अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने पहुचकर उसे सबसे पहले स्थानीय एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।