मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में नाले में लड़की के डूबने के बाद घर के बाहर जुटी भीड़।संवाद
मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी जूही (14) की शनिवार की दोपहर माइनर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। डूबने वाली जगह से 100 मीटर दूर जाकर शव मछुआरों के जाल में फंस गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करनपुर निवासी रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी जूही शनिवार की दोपहर छपरा धूसर गांव के सीवान में अपनी छोटी बहन के साथ खेत घूमने गई थी।
खेत घूमने के बाद माइनर (नाला) में नहाने गई और गहरे पानी में चली गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।