फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंग रेप, चार आरोपियों के विरुद्ध केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में वृहस्पतिवार की शाम को चार युवकों ने एक किशोरी को अगवाकर सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार किशोरी के परिजन शाम को खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। उनकी14 साल की बेटी देर शाम को उन्हें बुलाने जा रही थी। आरोप है कि सीवान में ही उसे गांव के चार युवकों ने दबोच लिया और उसे एक सूनसान मड़ई में ले गए। वहां वहशियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने घर आकर अपनी मां को आपबीती बताई।
आरोपियों की धमकी और लोकलाज के चलते किशोरी की मां ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। लेकिन शुक्रवार की शाम को उसने 112 पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। बाद में उसने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से तीन के अभिभावकों ने इस मामले में फर्जी फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्षतापूर्वक जांच करने की मांग किया है। इस बाबत एसओ संजीव कुमार दूबे का कहना है कि तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें