फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीआईओएस कार्यालय परिसर में 20 को धरना देंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित भीटी में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी प्रकट किया गया। साथ ही 20 अगस्त 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलामंत्री देवानंद ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली, मदरसा शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा प्रदान करने से संबंधित मांगों के निस्तारण नहीं किया गया तो शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में 20 अगस्त 2026 दोपहर बाद दो बजे से धरना देने को बाध्य होंगे।
इस दौरान अशोक कुमार मौर्या, अशोक कुमार पांडेय, विमल भारती, गिरीश यादव, सुरेश,बंश बहादुर, यशवंत राव, पंकज श्रीवास्तव, अरुण यादव, रमेश चंद वर्मा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें