नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में रोटरी क्लब प्राइड की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और सेवाभाव के लिए छह शिक्षकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में सत्यनारायण दुबे (खजनी), आशा पांडेय (सुखनन्दन इंटर कॉलेज, मठ मोहम्मदपुर), शिव शंकर राम (पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, सुल्तानीपुर), रामप्रीत आचार्य (सरस्वती शिशु मंदिर, मठिया टोला, मऊ), रामजीत सिंह और अच्छेलाल चौहान (डीएवी इंटर कॉलेज, मऊ) शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
क्लब अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र का निर्माण करते हैं। उनके प्रयासों से सशक्त समाज की नींव तैयार होती है।
क्लब के वरिष्ठ सदस्य राकेश गर्ग ने कहा कि शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सचिव डॉ. रघुनन्दन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के वास्तविक निर्माता हैं। गुरु का सम्मान वास्तव में समाज का सम्मान है।
कार्यक्रम संयोजक मुरलीधर यादव ने सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए आभार जताया।
इस अवसर पर राकेश गर्ग, सुशील अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मनीष सर्राफ, गिरिराज शरण अग्रवाल, श्रीराम जायसवाल, सौरभ मधेसिया, अतुल जायसवाल, आशीष टंडन, जीतेन्द्र राखोलिया, बाबूलाल अग्रवाल, रत्नेश सिन्हा, रोटरैक्ट क्लब प्राइड के सदस्य, विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अन्य लोग मौजूद रहे।