विकास भवन सभागार में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानित।स्रोत-सूचना विभाग
मऊ। विकास भवन में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ प्रशांत नागर ने विद्यालय में बच्चों का नामांकन, उपस्थिति बढ़ाने, नवाचार करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में रामविलास भारती, प्रदीप वर्मा, कमलेश कुमार, स्वतंत्र श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, अशोक सिंह, अशोक यादव, वीरेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, छोटे लाल, अंजना, रमेश सिंह, सुरेश कुमार आदि हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहा कि बच्चों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का दायित्व शिक्षकों पर हैं, आप बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। आप स्वयं नई-नई तकनीकी बारीकियों से परिचित होकर बच्चों को भी अत्याधुनिक गतिविधियों से लैस करें। यह सम्मान आपको उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जा रहे हैं। आप बच्चों को भी उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करें। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि आप अच्छा कार्य कर रहे हैं। नामांकन में वृद्धि के लिए आप अभिभावकों से संपर्क करें।