फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का हक है पुरानी पेंशन

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते पूर्व प् - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक है। संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक है जिसे हम लेकर रहेंगे। चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़ेगी। कहा कि वेतन वितरण अधिनियम 1971 शिक्षकों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिला मंत्री विनीत प्रताप राय और कोषाध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि संघ शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहा है। अंत में मुख्यमंत्री को सबोधित 10 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता को सौंपा। इस दौरान अखिलेश विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, अमरनाथ मिश्र, गिरीश नारायण सिंह, जकाउल्लाह, बृजेश कुमार गिरी, अभिषेक कुमार सिंह, बीना गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह, अनिल कुमार, इंद्र भूषण पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें