फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्क भवन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढुआगोदाम। मुख्तार अंसारी के करीबी उमेश सिंह के कुर्क भवन में अगलगी की घटना में सरायलंखसी पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जबकि पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक से पूछताछ कर रही है। कुर्क भवन पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मालूम हो कि अहिलाद गांव निवासी और मुख्तार अंसारी का करीबी उमेश सिंह का भुजौटी में 46 करोड़ रुपए का मकान है। पुलिस ने बताया कि समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण आधुनियम के तहत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने छह सितंबर को भवन को कुर्क कराया था। बृहस्पतिवार की सुबह भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो कमरे में रखे सामान जल कर राख हो गए थे। राजस्व निरीक्षक रामकृति सिंह ने कुर्क भवन में आगलगी की घटना में शामिल एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि कुर्क भवन की सुरक्षा के लिए पुलिकर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। बलिया मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। जिनमें से एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया जबकि दूसरे से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें