फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर मेें धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष मुखलाल यादव ने कहा कि सरकार हम शिक्षकों/कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। अ श्रेणी के असहायिक मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को अनुदान सूची पर लिया जाए। क्योंकि ऐसे स्कूलों के शिक्षक/कर्मचारी बिना वेतन के सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं। स्कूलों के लिपिकों को भी 1900 रुपये की जगह पर 2000 रुपये का ग्रेड पे दिया जाए।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की तरह सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों को भी यूनिफार्म, जूता मोजा आदि के लिए 600 रुपया के बजाय 1200 रुपया प्रति छात्र दिया जाए। जनार्दन सिंह ने कहा कि हमारे संवर्ग के विद्यालयों के रखरखाव, सफाई, मरम्मत आदि के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।
परिषदीय विद्यालयों की भांति सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की कंपोजिट ग्रांट की व्यवस्था की जाए। वर्ष 2006 में अनुदानित विद्यालयों में वर्ष 2005 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों/कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए।
विज्ञापन

धरने को जनार्दन सिंह, अवधेश राय, सहजादनंद सिंह, राजीव कुमार पांडेय, विवेक कुमार, गणेश सिंह, हरेंद्र चौरसिया, रामभवन यादव, संतोष कुमार दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें