फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कार्पियो में भैंस ठूंसकर भाग रहे चोर पुलिस को देखकर वाहन छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव से भैंस चुरा कर ले जा रहे चोर पुलिस से घिरने पर वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित ग्रामीण को दोनों भैंस सुपुर्द कर वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव निवासी सुभाष राजभर ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में स्कार्पियो से आए चोरों ने घर के बाहर बंधी उसकी दो भैंस खोल ली। स्कार्पियों में ठूंसकर भागने लगे। उसने मधुबन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पशुपालक के बताए गए लोकेशन पर घेराबंदी कर ली। पुलिस को आता देखकर दुबारी मोड़ के पास स्कार्पियो छोड़कर चोर भाग गए। पुलिस ने दोनों भैंस पशु पालक को सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें