मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। पत्रक के माध्यम से शिक्षकों ने मांग किया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सिटीजन चार्टर लागू किया जाए। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य- प्रधानाध्यापक का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाए। एनओसी रहित आनलाइन स्थानान्तरण प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराई जाए। प्रवक्ता पद पर प्रमोशन प्रदेश स्तर या जनपद स्तर पर किया जाए। जिससे सभी शिक्षकों को प्रमोश का समान अवसर मिल सके। व्यवसायिक शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए सहित कुल 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, लालमणि यादव, रामअवध, अखिलेश विश्वकर्मा, अमरेंद्र, रामविजय यादव, मंजीत, अशोक मौर्या, अशोक यादव, विनय शर्मा, बिरजू, सरोज, श्यामसुंदर, लालबहादुर, संतोष यादव आदि रहे।