फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का पथ प्रदर्शक होते हैं शिक्षक: वेदप्रकाश राय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के खडुआन स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका प्रेमशीला राय को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। साथ ही मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा के संयुक्त सचिव वेदप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि देश व समाज के लिए योग्य नागरिकों का निर्माण करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य हरिकेश्वर राय और संचालन अभिषेक राय ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. संदीप राय, सुनील कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रभात राय, बड़रांव के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आद्याशंकर मिश्र, सुधाकर तिवारी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें