फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे वित्तविहीन शिक्षक

Mon, 23 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक सोमवार को दारुल हदीस इंटर कालेज में हुई। इसमें वित्तविहीन शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा की
विज्ञापन



उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली। संघ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों के साथ छल किया है। शिक्षकों के मानदेय के  लिए बजट में धनराशि की व्यवस्था नहीं की गई है।


मूल्यांकन के बहिष्कार की सफलता के लिए अन्य शिक्षक संगठनों से सहयोग लेने के  लिए चार टीमों का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव और गाजीपुर जिलाध्यक्ष सीताराम यादव के नेतृत्व में मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय के दारुल हदीस इंटर कालेज के सभा कक्ष में सोमवार को वित्त विहीन शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि सरकार ने वित्त विहीन


शिक्षकों को मानदेय देने का भरोसा दिया था। इस आशय का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था। शिक्षकों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वादे को पूरा करने का भरोसा था। लेकिन यह भरोसा तब टूट गया जब


प्रदेश के बजट में वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय के लिए  धनराशि की व्यवस्था नहीं की गई। कहा कि सरकार ने वादाखिलाफी कर प्रदेश भर के वित्त विहीन शिक्षकों को ठगा है। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन शिक्षक बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा।  उन्हाेंने कहा कि मूल्यांकन के बहिष्कार के समर्थन के प्रस्ताव को


अन्य शिक्षक संगठन जैसे माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट, चेतनारायण सिंह गुट ने भी स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य रोकने के लिए चार अलग अलग टीमों का गठन कर लिया गया है।


 जिससे मूल्यांकन बहिष्कार शतप्रतिशत सफल हो सके। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों का आह्वान किया कि जनशक्ति निर्धारण प्रपत्र भरकर उनकी सीडी व हार्ड कापी हर हालत में 31 मार्च से पूर्व जिला


 विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। इस अवसर पर सीताराम यादव, जय प्रकाश यादव, शिवराम, गामा, रवींद्र सिंह, बुद्धिराम, सुरेंद्र चौहान, दिनेश सिंह आदि प्रबंधकों ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित और संचालन राम दरश यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें