फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा दिन ः नहीं खुले कापियों के बंडल

Fri, 03 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का चौथे दिन भी मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका। एक गुट के शिक्षकों की हड़ताल खत्म होने के बाद कुछ परीक्षक मूल्यांकन केंद्र तो गए,
विज्ञापन



 लेकिन हड़ताली शिक्षकों के दबाव के चलते हाजिरी बनाकर बैरंग लौट गए। वित्तविहीन शिक्षकों सहित अन्य कई शिक्षक संगठनों की ओर से मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी रहने के चलते गुरुवार को भी कापियों का बंडल नहीं खुला।
  

मूल्यांकन बहिष्कार के चलते परीक्षा परिणाम पर असर पड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



 नगर में दो तथा मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना में एक-एक बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से कापी जांचने का 30 मार्च से 15 अप्रैल तक शेड्यूल जारी किया गया था। इसके लिए 2167 परीक्षकों तथा 228 डिप्टी हेड की तैनाती की गई है। परीक्षा पहले शुरू होने से जल्दी रिजल्ट


निकलने की परीक्षार्थियों मेें आस जगी थी, लेकिन शिक्षकों की हड़ताल के चलते बोर्ड की कार्ययोजना पर पानी फेर दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के एक गुट की हड़ताल खत्म होने के बाद सभी मूल्यांकन केंद्रों पर निर्धारित समय पर कुछ परीक्षक पहुंचे तब तक


वित्तविहीन शिक्षक तथा अन्य संगठनों के शिक्षक अंदर कालेज गेट से अंदर पहुंचकर कापी जांचने का विरोध करने लगे। विरोध को देखते हुए कापी जांचने पहुंचे परीक्षक हाजिरी बनाकर चलते बने। शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी रहने के चलते जल्दी रिजल्ट आने की संभावना क्षीण होती नजर आ रही है।


इस संबंध में नोमानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उस्मान अली ने बताया कि परीक्षकों में लगभग 80 प्रतिशत वित्तविहीन शिक्षक हैं। कुछ परीक्षक आए थे, लेकिन शिक्षकों के विरोध के चलते हाजिरी बनाकर चले गए।


 यही कहना था टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना तथा शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का। विशेषज्ञों की मानें तो शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी रहा तो परीक्षा परिणाम पर असर पड़ना तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें