कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने पहुँचे 69 हजार श?
- फोटो : MAU
मऊ। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के लिए सुप्रीम कोर्ट से रिलीज कराने को लेकर अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 69 हजार सहायक अध्यापकों के भर्ती का आर्डर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत 24 जुलाई 2020 को सुरक्षित किया गया था। तीन माह का समय पूरा हो जाएगा। ऐसे में सरकार की तरफ से कोर्ट से आग्रह किया जाए। 31661 पदों पर नियुक्ति पत्र बांटकर शासन ने साबित कर दिया कि योग्यता का कभी भी हनन नहीं होने पाएगा। लेकिन इसके साथ ही बचे हुए 37339 चयनित अभ्यर्थियों को भी जल्द नियुक्ति पत्र देने की मांग की। इस दौरान विद्यासागर गुप्ता, दयानंद पांडेय, प्रवीन सिंह, राघवेंद्र प्रताप, राहुल उपाध्याय आदि शामिल रहे।