फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को ईमेल भेजकर शिक्षक नेता ने लगाई जानमाल की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को मेल भेजकर जान माल की गुहार लगाई है। शिक्षक नेता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्पोर्ट्स मेले के माध्यम से खेल सामग्री के क्रय में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन

प्रकरण में विभागीय अधिकारियों की शह पर कुछ लोगों ने उनके खिलाफ कोपागंज थाने में पैसा मांगने का फर्जी आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। जिस एमटीको कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। कोपागंज के प्रावि खुखुंदवा के परिसर में आयोजित तथाकथित मेले में उसका न कोई बैनर था ना ही उसका कोई प्रतिनिधि। शिक्षक नेता ने अपने ईमेल में यह भी लिखा है कि एमटिको कंपनी के मालिक ने बातचीत में बताया है कि मऊ में खेल मेला लगाने के लिए न तो किसी ने मेरी कंपनी से कोई करार या बात किया है न तो कोई मेरा प्रतिनिधि ही वहां पर है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराया जाए। जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें