नगर के एल एल नोमानी इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विजय प्रकाश सिंह।
- फोटो : mau
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एएल नोमानी इंटर कालेज के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया। बैठक में यू डायस प्रपत्र जमा न करने के बाबत जानकारी दी गई। साथ ही तय समायवाधि में प्रपत्र जमा न होने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि यू डायस प्रपत्र को जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई है। तय समय में इसे नहीं जमा किया गया तो मान्यता निरस्त होगी। शिक्षकों की समस्या के लिए ग्रीवान्स सेल का गठन किया गया है। शिक्षकों की समस्या को प्रधानाचार्य को 20 मई तक डीआईओएस को देगें। बिना मान्यता के चलने वाले माध्यमिक विद्यालयों पर कार्यवाही करते हुए बंद करा दिया जाएगा। कहा कि इस बारे में पहले ही विद्यालयों को जानकारी दे दी गई है।
जिला समन्वयक राष्ट्रीय माशि अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि समस्त माध्यमिक विद्यालय नवीन शैक्षिक सत्र से शैक्षिक पंचांग एवं निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही विभाग द्वारा अधिकृत एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य कराएं। कार्यशाला को प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष रामाकांत यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एएल नोमानी उस्मान अली,दिवाकर राय शर्मा, डॉ. संजय कुमार, लालमणी यादव, देवभूषण सिंह,योगेंद्र नाथ सिंह, रामविलास यादव, रामजीत यादव, शशिप्रकाश राय ,डॉ. शमा शेख, नीलम गुप्ता आदि शामिल रहे।