फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले कोट नहीं पीपीई किट में टिकट चेक करते नजर आएंगे टीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एक जून से ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक करने वाले टीटी काले कोट के बजाए पीपीई किट में गजर आएंगे। वहीं यात्री भी फेस मास्क लगाए नजर आएंगे। ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के बाद रेलवे द्वारा सभी प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

22 मार्च से बंद रेल सेवाओं को पुन: शुरू कराया जा रहा है। पहले चरण में रेलवे एक जून से पूरे देश में 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसमें मऊ जंक्शन से गुजरने वाली तीन ट्रेनें भी शामिल हैं। दो माह से ज्यादा समय बाद शुरू हो रही व्यवस्था पूरी तरह बदली नजर आएगी। ट्रेनों में चलने वाले टीटीई काले कोट की जगह पीपीई किट में नजर आएंगे। यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेशन से ट्रेनों के जाने के बाद तीन घंटे के लिए सभी इंट्री और इग्जिट गेट बंद कर दिए जाएंगे।
कामर्शियल स्टॉफ रखेंगे नजर
मऊ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने अपने कर्मचारियों को सेफ रखने की कवायद शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन पर टिकट चेक करने के लिए तैनात टीटीई पीपीई किट में नजर आएंगे। कामर्शियल स्टाफ कर्मचारियों पर नजर रखेगा कि कितने कर्मचारी ग्लब्स, मास्क आदि पहन कर नौकरी कर रहे। जबकि सुपरवाइजर इंचार्ज एक वेटिंग रूम ड्यूटी स्टाफ के लिए रिजर्व रखेगा, इसमें यात्रियों से सीधे संपर्क में आने वाले ड्यूटी स्टाफ कपड़े बदल सकेंगे। इसे समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। स्टेशन पर यात्री को ट्रेन के आने से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें