फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हादसे में बाइक सवारों के पैर पर चढ़ी टेलर, दोनों गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र रतनपुरा बाजार में बुधवार दोपहर बाइक और टेलर की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हलधरपुर के पहसा ग्राम पंचायत निवासी 27 वर्षीय रमेश वर्मा एवं चकरा ग्राम पंचायत निवासी 27 वर्षीय अरुण यादव बलिया से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों से रतनपुरा गांधी आश्रम के समीप पहुंचे थे सामने से आती गाड़ी को देखकर और बाइक बगल में करने लगे। जिससे बाइक और टेलर की आपस में टक्कर हो गई। दोनों पर गिर गए और टेलर का पिछला पहिया भी दोनों के पैरों पर चढ़ गया। हादसे के बाद टेलर चालक भागने में सफल रहा। जबकि बाइक सवार रमेश वर्मा और अरुण यादव दोनों गिरकर छटपटाने लगे रमेश का सिर फट गया था पैर फैक्चर हो गया था। जबकि अरुण का भी पैर फैक्चर हो गया। दोनों बाइक सवारों को ई-रिक्शा से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें