फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवे की तरह तप रही दोपहरी, लोग परेशान

विज्ञापन
नगर में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच दोपहर में सड़क पर छाया सन्नाटा। - फोटो : mau
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के चलते रविवार को लोग परेशान रहे। तीखी धूप के चलते दोपहर में ही बाजारों में सियापा पसर गया था। लोग छांव की तलाश में इधर उधर भटकते रहे। सड़कों पर वाहनों का मगनागमन भी कम रहा। उमस और पसीने के चलते लोग पूरे दिन परेशान रहे। मई माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है। इस समय पड़ रही प्रचंड गर्मी की वजह से नगर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की दिनचर्या  पूरी तरह से बदली बदली नजर आ रही है। गर्मी बढ़ने से बाजार सुनसान नजर आ रहे हैं। दुकानदार दुकानों में बैठकर आराम फरमाते रहे।  
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दी थी। दोपहर बारह बजते बजते भीषण गर्मी और तीखी धूप की वजह से लोग घरों में ही रुकने में भलाई समझे। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठेले खुमचे और पटरी व्यवसाई भी दुकानों को बंद कर इधर उधर गायब रहे। रिक्शा चालक भी पेड़ों के नीचे रिक्शा ट्राली खड़ी कर गायब रहे। सुबह और शाम के समय तो थोड़ी बहुत भीड़ बाजारों में देखी जा सकती है लेकिन दोपहर में तो बाजार सुनसान नजर आ रहा है।
रविवार को अवकाश के बाद भी रोडवेज बाजार, अलीबिल्डिंग बाजार, भीटी बाजार, सदर चौक सहित नगर के बाजारों में चहल पहल नहीं रही। वहीं बढ़ते तापमान के प्रभाव से बीमारियों के बढ़ने के आसार भी अधिक होते जा रहे हैं। बच्चों में उल्टी, दस्त, वायरल इत्यादि बीमारियां देखी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। बाजार में शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। अब बाजार में आइसक्रीम और जूस की रेहड़ियां भी लगनी शुरू हो गई है। लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। विशेषकर गन्ने का जूस और  कोल्ड ड्रिंक्स की मांग अधिक बढ़ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें