रानीपुर। आजमगढ़ से मऊ होकर वाराणसी तक चलने वाली तमसा पैसेंजर ट्रेन को जलाए जाने की मांग लोगों ने उठाई है। कहा कि संक्रमण काल से से बंद इस ट्रेन को जनहित में चलाया जाना जरूरी है। रेलवे की ओर से आजमगढ़ से वाया मऊ होते हुए वाराणसी सिटी तक चलने वाली तमसा ट्रेन सुबह सठियांव, मुहम्मदाबाद गोहना, खुरहट, मऊ, पिपरीडीह सादात होते हुए सुबह साढ़े नौ बजे वाराणसी सिटी पहुंच जाती थी। इसके संचालन से व्यापारियों और इलाज के सिलसिले में वाराणसी जाने के लिए बहुत सहूलियत थी। लेकिन संक्रमणकाल से ही इसका संचालन बंद कर दिया गया। क्षेत्र के राजेश, दिनेश, अजय, जितेंद्र यादव, नीरज, गौतम ने कहा कि जनहित में इस ट्रेन का रेलवे अविलंब शुरू करे। ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।