फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मुहल्लों में काटे सबमर्सिबल के कनेक्शन

विज्ञापन
कोपागंज में बिजली चेकिंग के दौरान समरसेबुल का कनेक्शन काटवाते बिजली विभाग के कर्मचारी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मुहल्लेवासियों को शुद्ध पानी मुहैया कराए जाने के लिए विभिन्न वार्डो में सबमर्सिबल तो लगा दिए गए लेकिन बिजली विभाग से कनेक्शन नहीं लिया गया। रविवार को बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान में सरकारी सबमर्सिबल के कनेक्शन काट दिए और स्टार्टर खोलकर ले गए। ऐसे में पेयजलापूर्ति ठप हो गई और लोग पानी के लिए भटकते रहे। उधर, टीम को दोस्तपुरा मुहल्ले में भारी विरोध के चलते अभियान स्थगित करना पड़ा। टीम ने रमजान तक का समय दिया। नगर पंचायत के 17 वार्डो में 35 हजार से ज्यादा आबादी है। सभी वार्डों में शुद्ध पानी के लिए 193 सबमर्सिबल लगा दिए गए लेकिन बिजली विभाग से कनेक्शन नहीं लिया। रविवार को बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया तो कई मुहल्लों में सबमर्सिबल का कनेक्शन अवैध मिला। टीम ने कई मुहल्लों मेें इनका कनेक्शन काट दिया। ऐसे में शुद्ध पानी के लिए हाहाकार मच गया। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। उधर,दोस्तपुरा मुहल्ले मेें टीम पहुंची तो लोगों ने रमजान का हवाला देते हुए अभियान का विरोध कर दिया। विरोध को देखते हुए टीम रमजान तक का समय देते हुए वापस हो गई। लोगों का कहना था कि नगर पंचायत प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैए का खामियाजा वह भुगत रहे हैं। हर माह टैक्स जमा करने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। चेताया कि यदि इस पर लगाम नहीं लगी तो वह आंदोलन करेंगे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंताउ दुर्गविजय सिंह ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से लगाए गए सबमर्सिबल के कनेक्शन अवैध मिले हैं। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सबमर्सिबल का कनेक्शन काटने के पहले बिजली विभाग को पहले नोटिस भेजी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें