तमसा को निर्मल बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से चलाए गए अभियान के 20वें दिन हनुमान घाट को अविरल निर्मल बना चुकी श्रीतमसा गंगा सेवा समिति के साथ हनुमंत सेवा समिति के सदस्य गाय घाट को निर्मल बनाने की मुहिम में जुट गए।
बीते 14 जून से तमसा को निर्मल बनाने की कवायद शुरू की गई। जो रविवार को 20 वें दिन भी जारी रही। शनिवार को फातिमा स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने गाय घाट पर पहुंचकर श्रमदान किया। शनिवार तक हनुमान घाट को पूरी तरह से साफ कर चुुके श्रीगंगा तमसा सेवा समिति के साथ हनुमंत सेवा समिति के सदस्य रविवार को गाय घाट पहुंचे। हर-हर महादेव और भारत माता की जय के नारे के साथ रविवार को भी तमसा को साफ करने की कवायद जारी रही। मड़इया
घाट को निर्मल बनाने के लिए वहां सफाई कर्मचारी 20वें दिन भी जुटे रह। गाय घाट पर समितियों के साथ रतनपुरा ब्लॉक के सफाई कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर सफाई अभियान में योगदान दिए।