फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभावान छात्र हुए पुरस्कृत

Sun, 24 Sep 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं के पुरस्कृत करते राजीव राय
विज्ञापन
विभूति नारायण इंटर कालेज सूरजपुर के प्रांगण में पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री स्व. राजकुमार राय की पांचवीं पुण्य तिथि पर खेलकूद और निबंध प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन



निबंध प्रतियोगिता स्वच्छता औचित्य एवं हमारा उत्तर दायित्व में अनुप्रिया विश्वकर्मा प्रथम महिमा यादव द्वितीय शिखा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शैलजा प्रथम अवधेश यादव द्वितीय इंदू यादव तृतीय तथा जूनियर वर्ग में सुमंत कुमार प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय, निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि  डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के बालिका वर्ग में सन्ध्या मिश्रा प्रथम , नयनीति द्वितीय ,सिंधू यादव तृतीय और बालक वर्ग में विनय कुमार प्रथम ,शाहिल द्वितीय और प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेबलिंग थ्रो प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में विनय कुमार प्रथम, शाहिल अहमद द्वितीय और अभिषेक भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


वहीं 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में संदीप यादव प्रथम ,अजय कुमार द्वितीय और सलीम ने तृतीय  प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में शिवानी प्रजापति प्रथम, अंजलि द्वितीय और रेनू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर सीनियर वर्ग के बालक वर्ग की दौड़ में विनय कुमार प्रथम ,विनय भारती द्वितीय और कासिम  ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग मेें आरुषि जायसवाल प्रथम, सुषमा द्वितीय और नीतू ने तृतीय किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और पूर्व आईएएस अधिकारी इष्टदेव राय द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें