मुहम्मदाबाद गोहना के चकबन्दी कार्यालय में चकबंदी आयुक्त भगेलू राम शास्त्री से अपनी समस्या बतात?
- फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। जनपद में चकबंदी कार्यों का जायजा लेने और समस्याओं से रूबरू होने के लिए शुक्रवार को चकबंदी आयुक्त भगेेेलू राम शास्त्री तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने चकबंदी अधिकारी न्यायालय में लंबित मुकदमों की फाइलों का निरीक्षण किया। बैठक कर कार्यों में तेजी लाने और किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निपटारा करने को कहा।आयुक्त से सियाबस्ती, मालव देवसीपुर आदि समेत अन्य कई गांव के किसानों ने चकबंदी कार्यो में धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। गांव निवासी उमाशंकर सिंह ने गांव की चकबन्दी की पैमाईश में अनियमितता, मुख्य मार्ग के किनारे की जमीन की मालियत लगाकर कई लोगों को चेक आवंटित करने की शिकायत की। शास्त्री ने बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया। देवसीपुर गांव निवासी मान बहादुर सिंह ने गांव में चकबंदी कार्यों में लेटलतीफी की शिकायत की। अन्य कई गांव के लोगों ने चकबंदी कार्यों में धांधली को लेकर शिकायतें कीं। आयुक्त ने चकबंदी अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना कार्यालय में लंबित मुकदमों की फाइलों का अवलोकन किया। अत्यधिक फाइलों को देखकर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द निपटाने का निर्देश दिया। बाद में तहसील सभागार में उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के अलावा जनपद के समस्त सर्किल के चकबन्दी अधिकारी सहायक चकबंदी अधिकारी कि चकबंदी कर्ता और लेखपालों की बैठक कर। चकबंदी कार्यों की समीक्षा किया। इस मौके पर एसओसी सुरेश श्रीवासतव ,सीओ प्रेम प्रकाश भारती,आफताब अहमद सहित सभी चकबंदी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।