फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में चला अतिक्रमण अभियान, 35 अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
नगर के ख्वाजहांपुर स्थित कृषि मंडी में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के ख्वाजा जहांपुर स्थित मंडी परिसर में अस्थाई अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को मंडी प्रशासन ने सदर एसडीएम के नेतृत्व में अभियान में चलाया। चार घंटे तक चले अभियान के तहत मंडी प्रशासन ने परिसर तथा बाहर 35 से ज्यादा अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की। मंडी परिसर में समिति द्वारा आवंटित दुकानों के अलावा भी व्यापारियों ने टिन शेड और अन्य खाली जगहों पर कब्जा जमा रखा था। शिकायतों के बाद अतिक्रमण हटवाया नहीं जा रहा था। शुक्रवार को मंडी सचिव सालिगराम ने सदर एसडीएम अतुल वत्स के नेतृत्व में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान परिसर तथा परिसर के बाहर बनाए गए 35 से ज्यादा अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही दुबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अतिक्रमण अभियान में किसी तरह के विरोध न हो उसके लिए कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। मंडी तथा जिला प्रशासन की संयुक्त अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई अतिक्रमणकारियों द्वारा खुद अपने अतिक्रमण हटाते रहे। सचिव सालिगराम ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर अभियान जारी है। जो अतिक्रमण नहीं हटा रहे है उसका मंडी प्रशासन अतिक्रमण तोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें