फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का रखें ध्यान

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वह विकास के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को ध्यान में रखें। इनमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वह शुक्रवार को विभिन्न योजानाओं के विकास कार्योें की समीक्षा कर रहे थे। जिलाधिकारी ने मधुबन के देवरांचल दुबारी के अग्निशमन केंद्र के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण की प्रगति जानी। अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जितने भी सरकारी भवन का निर्माण कार्य हो रहा है, उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। उन्होंने पूर्वांचल विकास निधि के तहत सात कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक कार्य नहीं शुरू कराने पर एई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए। सांसद निधि के तहत कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व के जुड़े मामलों के निपटाने के बाद ही इसे शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे बाद में विवादों से बचा जा सके। उन्होंने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ददन कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें