फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के सरायगंगा पब्बी गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम कार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, चालक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती गांव निवासी 17 वर्षीय अमन प्रजापति नदवा सराय से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहा था। सरयगंगा पब्बी गांव के समीप कार ने उसे टक्कर मार दी। घायलावस्था में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार दो लोग भाग गए। जबकि कार सहित चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अमन के दादा ने चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें