मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा गांव निवासी विवाहिता संदिग्ध हाल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी सुबह हुई। पड़ोसियों के सूचना देने पर मौके पर पहुँचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला का गलाघोंट मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया।
घोसी कोतवाली के नदवासराय गांव निवासी फूलचंद पुत्र जूड़ी ने अपनी पुत्री रीना (27) की शादी घोसी कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा गांव निवासी मिलन पुत्र खरक के साथ छह दिसंबर 2019 को हुई थी। मृतका के बड़े पिता रामबदन ने आरोप लगाया कि शादी कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री से दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे।
इस बीच कई बार समझौता भी हुआ लेकिन ससुराल वालों पर इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ। शादी के 16 माह बाद ही बुधवार की भोर में गला दबा कर हत्या कर दिए। साथ ही रीना के पांच माह के बच्चे को लेकर घर से सभी ससुराल वाले फरार हो गए। मायके वालों द्वारा घटना की पुलिस को दी गई सूचना के पश्चात मौके पर पहुंचे नदवासराय चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेख़र सिंह को सूचना देकर गांव पहुच कर जांच में जुट गई।
सीओ घोसी व कोतवाल फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल किया व लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।