फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के विक्कमपुर गांव निवासी महिला की संदिग्ध हाल में शनिवार को मौत हो गई थी। रविवार को महिला के पिता ने पति सहित चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर निवासी रामविलास बांसफोर ने बताया कि उसकी पुत्री खुशबू का विवाह घोसी कोतवाली के विक्कमपुर निवासी दिनेश बांसफोर के साथ 24 जून 2019 में हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका दामाद दिनेश बासफोर अपने पिता सुभाष बासफोर, माता गुड़िया तथा भाई चंदन बासफोर के साथ मिलकर खुशबू को 50 हजार रुपये तथा बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि आरोपियों ने मांग पूरी न होते देखकर बीते शनिवार को उसकी पुत्री की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या करार देने का प्रयास किया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें