फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील राय अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतदान में 58 अधिवक्ताओं में सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार राय और महामंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा सोमवार को आम सभा की बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया। खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बाटी । एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि शनिवार को मतदान में सभी 58 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार राय को 30 मत प्राप्त हुआ, उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस पद पर सुभाष सिंह को 28 मत तथा दिलीप गिरी को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। यहां तक की वह अपना मत भी दूसरे प्रत्याशी को दे दिया।
वहीं महामंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव को 32 मत प्राप्त हुआ, उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस पद पर हरेंद्र यादव को 26 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर धनंजय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्रनाथ,सहमंत्री प्रशासन पर हरिओम कुमार श्रीवास्तव व सहमंत्री पुस्तकालय पर सोमनाथ सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए हसन अली, शिवनारायण राय और अखिलेश श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए हरिलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा आमसभा की बैठक में 26 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें